aap
arvind kejrival
Basti
Politics
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बस्ती दौरा कल, आप प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को करेंगे संबोधित
बस्ती: जनपद में कल रुधौली विधानसभा के दुद्धि बाजार में चुनावी जनसभा को संबोधित करने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आ रहे हैं। बस्ती आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष राम यज्ञ निषाद व कार्यकर्ताओं ने आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। जिला अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी हैं। रुधौली विधानसभा के दुद्धि बाजार में अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी पुष्करादित्य सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
Via
aap
Post a Comment