24 C
en

फिनिक्स पब्लिक स्कूल गांधी नगर बस्ती में मनाई गई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती

बस्ती: फिनिक्स पब्लिक स्कूल गांधी नगर बस्ती में आज संविधान के जनक कहे जाने वाले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्म दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रबंधक डॉ विनायक जायसवाल ने माल्यार्पण करते हुए बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया कि बाबा साहब का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के म नामक स्थान पर हुआ था। अंबेडकर जी ने लगभग 32 डिग्री हासिल की थी ,बचपन से ही अंबेडकर जी को आर्थिक एवं सामाजिक भेदभाव का सामना करना पड़ा था। विषम परिस्थितियों के होने के बाद भी उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की 31 मार्च 1990 को मरणोपरांत बाबा साहब को भारत रत्न से सम्मानित किया गया 11 अलग-अलग भाषाओं में पकड़ रखने वाले बाबा साहब ने कुल 32 किताबें, दश ,वक्तव्य के साथ चार रिसर्च थिसिस, के साथ ढेर सारी पुस्तकों की समीक्षा भी की। बाबा साहब ने कहा था कि बुद्धि का विकास मानव के अस्तित्व का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए। इस अवसर पर निमित्त विशनानी, प्रतिभा त्रिपाठी, शगुन सिंह, सुषमा गुप्ता ,मीनाक्षी मिश्रा, मनीषा, दीपिका, ममता, गायत्री, रूबी ,पायल ,अंजलि ,इशानी, इकरा ,सरिता आदि उपस्थित रहे।
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment