24 C
en

पूर्व विधायक संजय प्रताप ने नगर विकास मंत्री से मिलकर दिया पत्र


 

भानपुर नगर पंचायत का चयन पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना में करने की मांग

बस्ती । रूधौली के पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने नगर विकास मंत्रीसे मिलकर वित्तीय वर्ष 2021-22 में पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत भानपुर नगर पंचायत का चयन किये जाने का आग्रह किया है।

भाजपा नेता मनोज सिंह के पत्र के आधार पर नगर विकास मंत्री को दिये पत्र में रूधौली के पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा है कि विधानसभा क्षेत्र 309 रूधौली के तहत नवसृजित नगर पंचायत भानपुर के विकास हेतु मूल भूत सुविधा हेतु इसका चयन पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत किया जाय। नगर पंचायत भानपुर द्वारा 1 जुलाई 2021 को ही शासन को प्रस्ताव उपलब्ध करा दिया है। उन्होने नगर विकास मंत्री से  भानपुर नगर पंचायत का चयन पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत करने हेतु आदेशित करने का आग्रह किया है।

यह जानकारी विधायक संजय प्रताप जायसवाल के मीडिया प्रभारी अमर सोनी ने दी है।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment