24 C
en

भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ नौदिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ

 


कुदरहा,बस्ती अज़मत अली:  स्थानीय राम जानकी मार्ग स्थित प्रसिद्ध सोमेश्वरनाथ धाम शिव मन्दिर पाऊं में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर नौ दिवसीय श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं सरस संगीतमयी श्रीराम कथा मंगलवार को भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ शुभारम्भ हुआ।  मौजूदगी में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग कलश यात्रा में शामिल हुए।

                    गाजे बाजे के साथ निकली कलश शोभा यात्रा के दौरान क्षेत्र की सैकड़ों कन्याओं के समूह के अलावा स्थानीय लोगों का जत्था पौराणिक सरयू नदी के कलवारी टाण्डा घाट से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल भरकर वैष्णोपुर, कलवारी, चकदहा होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर स्थापित किया गया। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु माथे पर पीली पट्टी और हाथों में ध्वज लिए हुए थे। जय श्री राम और भोले शंकर के जयघोष से समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश शोभा यात्रा में शंकर पार्वती की झांकी लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना रहा। अवध धाम से पधारे अन्तर्राष्ट्रीय कथा व्यास आचार्य ध्रुव जी महाराज 14 फरवरी से 22 फरवरी तक चलने वाली कथा में प्रतिदिन दोपहर दो बजे से छः बजे तक श्रीराम कथा की अमृत वर्षा करेंगे।

                                यज्ञ शुभारम्भ के दौरान व आयोजित कलश यात्रा में यज्ञाचार्य/आयोजक भगवान शुक्ल, भगवती प्रसाद शुक्ल, ज्ञानचंद द्रिवेदी, प्रधान व्यंकटेश उर्फ पप्पू गुप्ता, पवन दूबे, ऋषभ दूबे, पंकज सोनी, राम अशीष, अंकित दूबे, राघवेन्द्र शुक्ल, भोला उर्फ संजीव शुक्ला, अम्बिका दूबे, अविनाश गुप्ता, शोभित दूबे, दिनेश शुक्ल, राम सुभग, छैलू बाबा, रामू कन्नौजिया सहित बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे।


Older Posts
Newer Posts

Post a Comment