बुजुर्ग ने पेश की मानवता की मिसाल, घायल लुप्तप्राय सेंडिल सारस का कराया इलाज
कुदरहा,बस्ती अज़मत अली: बुजुर्ग ने पेश की मानवता की मिसाल, घायल लुप्तप्राय सेंडिल सारस को राजकीय पशु चिकित्सालय पर इलाज करा कर वन विभाग को सौंपा।
कुदरहा विकास क्षेत्र के कोप निवासी भग्गू प्रसाद रविवार दोपहर लगभग 3 बजे जानवरों का चारा काटने के लिए खेत में गए। उन्होंने देखा कि एक पक्षी को कुछ कौवे बुरी तरह नोच रहे थे। भग्गू प्रसाद ने कौव्वों से छुड़ाकर पक्षी को घर ले आये। पक्षी का एक पंख टूटा हुआ था। सोमवार को राजकीय पशु चिकित्सालय कुदरहा पर प्रभारी डॉ फ़ज़ील खान ने टांका लगाकर उपचार किया। उसके बाद पक्षी को वन विभाग को सौंप दिया।
चिकित्साधिकारी डॉ फ़ज़ील खान ने बताया कि यह पक्षी सारस की ही एक प्रजाति है जिसका नाम सेंडिल सारस है जो कि एक लुप्तप्राय पक्षी है। इसका एक पंख टूट गया था जिसको उपचार करने के बाद वन विभाग को सौंप दिया गया।
Post a Comment