24 C
en

मऊ में भाजपा के जड़ों को सींचने वाले जनसंघ के योद्धा ओंकार नाथ का निधन



जनसंघ और उसके चुनाव चिन्ह दीपक की लौ को अपमे खून पसीने से प्रज्जवलित करने वाले भाजपा नेता ओंकार नाथ का निधन हो गया. ओंकार नाथ के अंतिम दर्शन और विदाई में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। उनका अंतिम संस्कार दोहरीघाट के मुक्तिधाम में किया गया। कोपागंज के रहने वाले ओंकार नाथ 83 साल के थे। मऊ जिले में पद की राजनीति से मुक्त, कर्तव्य पथ पर चलकर समर्पण और निष्ठा कि मिसाल पेश करने वाले उच्च आदर्शों के कुछ ही धरोहर शेष बचे हैं। उन्ही में से एक थे ओंकार नाथ। ओंकार नाथ ने पूरा जीवन भाजपा के  लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने आजमगढ़ में संघ के कार्यों को एक नई दिशा दी। मऊ जिला बना तो जिला कार्यवाह का दायित्व निभाया ।उनके बनाए हुए कार्यकर्ता आज भी संगठन के जड़ों से जुड़े हुए हैं। ओंकार नाथ जनसंघ के जमाने के आखिरी योद्धाओं में से एक थे।1995 तक संघ कार्य के बाद भाजपा में जिम्मेदारी निभाई। भाजपा को मजबूत करने के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय के विचार कार्यकर्ताओं में भरते रहे। ओंकार नाथ मऊ भाजपा के  जिला  उपाध्यक्ष भी रहे। संगठन के संस्कारों में तपे ओंकार नाथ को एक बार पार्टी ने चुनाव लड़ने के लिए कहा तो उन्होने कहा –हम चुनाव लड़ेंगे तो कार्यकर्ता क्या करेंगे। उन्होंने कभी सदस्य नहीं बनाएं बल्कि समर्पित कार्यकर्ताओं की कतार तैयार की। उनके इसी सेवा और समर्पण को देखते हुए 29 जुलाई 2017 को सुनील गुप्ता और अरविंद सिंह ने वयोवृद्ध ओंकार नाथ को सम्मानित भी किया था। भाजपा के जिला पदाधिकारियों ने शोक जताते हुए कहा कि ओंकार नाथ दीन दयाल के सपनों के कार्यकर्ता थे। संगठन के लिए खपने वाले ऐसे कार्यकर्ताओं के दम पर ही पंचायत से पार्लियामेंट तक भाजपा का झंडा लहरा रहा है। भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अखिलेश तिवारी ने कहा कि ओंकार नाथ जी का जाना हम सभी की अपूरणीय क्षति है। ओंकार जी जीवन पर्यन्त जनपद और जनपद के बाहर हमारे जैसे अनेक कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन करते रहे।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment