ट्रक के चपेट में आकर एक युवक की मृत्यु एक युवक की हालत गंभीर
बृजमनगंज/महराजगंज: बृजमनगंज थाना स्थित लेहरा बाजार के मामी चौराहे पर सोमवार की रात 8बजे दो बाइक सवार युवक खड़ी ट्रक के चपेट में आकर भिड़ गए जिससे एक युवक की मौके पर मृत हो गई और एक की हालत गंभीर है।
जानकारी के अनुसार अड्डा बाजार तहसील नौतनवा के युवक दीपक वर्मा और रवि वर्मा बृजमनगंज ब्लॉक के ग्राम महुलानी अपने रिश्तेदार के वहां आए थे कुछ देर रहने के बाद दोनों बरात करने के लिए निकले अपने बाइक पर सवार होकर निकले ही थे की मामी चौराहे पर एक ट्रैक खड़ी हुई थी जिस पर जोरदार पीछे से टक्कर मार दिया। मौके पर ही बाइक चालक दीपक वर्मा की मृत्यु हो गई और सवार रवि वर्मा बुरी तरह से घायल हो गया जिसको तत्काल मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
थाना अध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक और घायल का शिनाख्त करवा कर मृतक का पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया और घायल रवि वर्मा को तत्काल एंबुलेंस मंगवा कर मेडिकल कॉलेज भेज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Post a Comment