24 C
en

वृद्धाश्रम में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन


 मऊ: मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के मोहल्ला जमीन बरामदपुर में स्थित वृद्धाश्रम में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर/संगोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें विधिक सेवा प्राधिकरण के पदाधिकारीगण मोहम्मद मुकसद शरीफ अध्यक्ष, प्रेमचंद पांडेय सचिव, अभिषेक कुमार गौरव न्यायिक सदस्य स्यायी लोक अदालत, डॉ संजय चिकित्साधिकारी मऊ, विनोद कुमार यादव कनिष्ठ लिपिक जिला समाज कल्याण मऊ, ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा की वृद्धश्रम में जीवन व्यतीत कर रहे बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को उनकी विभिन्न समस्याओं के निदान हेतु जागरूक किया । उन्होंने बताया कि आपकी जो भी समस्या है उसे अपनी एक शिकायत पत्र से न्यायालय में कर सकते हैं । शिविर में अधिकारियों ने संबोधित करते हुए बुजुर्गों को बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से आप सभी को निःशुल्क मदद मिलेगी । अगर आपके बच्चे आपका देखभाल नहीं कर रहे हैं तो कोर्ट में उसकी शिकायत दर्ज कराए। जिससे आपकी सभी समस्याओं का समाधान न्यायालय से किया जाएगा । कार्यक्रम में समाज कल्याण से आए लिपिक ने भी भरण पोषण योजना से संबंधित जानकारियां दी । शिविर के अंत में जिला चिकित्सालय से पहुंचे चिकित्सक डॉ संजय कुमार ने बुजुर्गों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जिसमें डॉ ने बुजुर्गों की बीपी ,शुगर ,बुखार, दर्द आदि विभिन्न बीमारियों की जांच कर उन्हें दवा दी । अतिथियों ने वृद्धाश्रम में निवास कर रहे वृद्धों के आवासों का भी जायजा लिया ,और देखा कि कैसे यहां बुजुर्ग अपने जीवन व्यतीत कर रहे हैं सभी का निरीक्षण किया । निरीक्षण के बाद उनकी विभिन्न समस्याओं को हल कराने का भी आश्वासन दिया । इस अवसर पर वृद्धाश्रम के प्रबंधक लछीराम प्रसाद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा जो भी योजनाएं आप वृद्धों के लिए लागू की गई है। उसे हम हर संभव प्रयास कर आपकी मदद करेंगे । इस शिविर में कॉल 96 वृद्ध उपस्थित रहे । इस मौके पर कीर्तिमान पंकज, लालचंद प्रधान सहित वृद्धाश्रम के कर्मचारी एवं वृद्ध उपस्थित रहे।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/