24 C
en

फिनिक्स पब्लिक स्कूल में मदर्स डे पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बस्ती: ईश्वर एक ही समय पर सभी जगहों पर उपस्थित नहीं हो सकता इसीलिए उसने मां को बनाया है, मां शब्द अपने आप में खुद ही सृष्टि है जिसका  वर्णन  करना  असंभव है| हर मां अच्छी होती है वह दिन रात अपने बच्चों के बारे में सोचती रहती है इन्हीं शब्दों के साथ क्रिएटिव सोसाइटी की अध्यक्षा रेखा विशनानी ने  फिनिक्स पब्लिक स्कूल में आयोजित मदर्स डे के कार्यक्रम का शुभारंभ किया | इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी| माताओं एवं बच्चों ने मिलकर युगल नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें अवनी अग्रवाल ने प्रथम स्थान , यति विशनानी ने द्वितीय स्थान तथा कियारा  विशनानी एवं गर्व पहुजानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया| बच्चों की माताओं ने भी कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर  भाग लिया और आनंद उठाया | 


इस मौके पर जया विशनानी ,प्रतिभा त्रिपाठी मनीषा श्रीवास्तव, मीनाक्षी, शिवांशी ,हेरा ,इकरा, दीपा, दीपिका  , शशांक, उमेश ,निमित्त वैष्णवी ,राज  आदि उपस्थित रहे विद्यालय की प्रधानाचार्य|  डॉ कुशा जायसवाल ने बताया कि मां बच्चों की प्रथम शिक्षिका होती है तथा घर बच्चे का प्रथम पाठशाला है इसीलिए मां की भूमिका का प्रत्येक बच्चे के जीवन में उसके उत्थान में बहुत ही महत्व होता है उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों  से बच्चों का बौद्धिक एवं पारिवारिक विकास होता है



 

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/