Politics news
कुदरहा,बस्ती अज़मत अली: सोमवार को नगर पंचायत गायघाट में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुरेश सोनकर के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने किया। दोपहर एक बजे पूर्व मंत्री नगर पंचायत गायघाट पहुंचे। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। लोगों ने नारेबाजी कर फूल मालाओं के साथ अपने नेता का स्वागत किया। साथ में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष और बस्ती सदर से विधायक महेंद्र नाथ यादव व अतुल चौधरी मौजूद रहे।
नगर पंचायत गायघाट में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुरेश सोनकर के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने किया उदघाटन
कुदरहा,बस्ती अज़मत अली: सोमवार को नगर पंचायत गायघाट में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुरेश सोनकर के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने किया। दोपहर एक बजे पूर्व मंत्री नगर पंचायत गायघाट पहुंचे। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। लोगों ने नारेबाजी कर फूल मालाओं के साथ अपने नेता का स्वागत किया। साथ में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष और बस्ती सदर से विधायक महेंद्र नाथ यादव व अतुल चौधरी मौजूद रहे।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राम प्रसाद चौधरी ने कहा की जनता भाजपा के कुशासन से परेशान हो चुकी है। किसान, नौजवान, महिलाएं सभी सरकार में परेशान है। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। इसलिए लोगों ने मूड बना लिया है कि अब सपा के प्रत्याशियों को जिताना है। जिला अध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव ने कहा सभी कार्यकर्ता जी जान से चुनाव प्रचार में जुट जाएं और राम सुरेश सोनकर को नगर पंचायत अध्यक्ष बनाएं। इस मौके पर राजेंद्र चौधरी विजय, विक्रम आर्य, कैश मोहम्मद, मोहम्मद स्वाले, जामवंत यादव, विजयपाल यादव, रिंटू यादव, संजय चौधरी, अशोक मिश्र, पूर्व प्रधान राजेन्द्र, फूलचंद तिवारी, विजय यादव, गुलाब सोनकर सहित सैकड़ों की तादाद में समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Via
Politics news
Post a Comment