24 C
en

बलिया: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार



बलिया: रसड़ा पुलिस द्वारा नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने से सम्बन्धित मुकदमे का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
थाना रसड़ा क्षेत्र मे दिनांक 15.05.2023 को वादी मुकदमा द्वारा खुद की पुत्री को अब्दुल्ला उर्फ गुलाब मुहम्मद पुत्र ओली मुहम्मद निवासी गुदडी बाजार थाना चितबडागाँव जनपद बलिया हालपता जल्पा  स्थान थाना रसड़ा जनपद बलिया उम्र करीब 30 वर्ष द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर मु0अ0सं0 192/2023 धारा 363,366  भादवि का अभियोग थाना रसड़ा जनपद बलिया पर पंजीकृत कराया गया था उक्त अभियोग मे अभियुक्त अब्दुल्ला उर्फ गुलाब मुहम्मद उपरोक्त व पीड़िता / अपहृता की  पुलिस तलाश कर रही थी । 
                 पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया राजकरन नय्यर के आदेश के अनुपालन मे अपराध नियत्रंण व वांछित तथा इनामिया अपराधियो के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी व श्रीमान क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री मुहम्मद फहीम कुरैशी के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक श्री हिमेन्द्र सिंह द्वारा गठित टीम द्वारा अभियुक्त अब्दुल्ला उर्फ गुलाब मुहम्मद पुत्र ओली मुहम्मद निवासी गुदडी बाजार थाना चितबडागाँव जनपद बलिया हालपता जल्पा  स्थान थाना रसड़ा जनपद बलिया* को रेलवे स्टेशन रसड़ा से समय 06.30 बजे सुबह मुखबीरी सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया तथा मु0अ0सं0 192/2023 धारा 363.366  भादवि से सम्बन्धित पीड़िता / अपहृता भी अभियुक्त के साथ मिली जिसको नियमानुसार महिला आरक्षी के संरक्षण मे थाना पर ला कर पीड़िता के परिजनो को सूचित किया गया।

विवेचनात्मक कार्यवाही व पीड़िता/अपह्ता के अन्तर्गत धारा 161 द0प्र0सं0 के बयान से पीड़िता नाबालिक पाये जाने से मुकदमा उपरोक्त मे धारा 376 व 3/4 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी कर अभियुक्त अब्दुल्ला उर्फ गुलाब मुहम्मद उपरोक्त को  मु0अ0सं0 192/2023 धारा 363.366,376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट मे गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है ।   

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* 
1. अब्दुल्ला उर्फ गुलाब मुहम्मद पुत्र ओली मुहम्मद निवासी गुदडी बाजार थाना चितबडागाँव जनपद बलिया हालपता   जल्पा  स्थान थाना रसड़ा जनपद बलिया उम्र करीब 30 वर्ष ।
*गिरफ्तारी का स्थान /दिनांक /समय-*
1. रेलवे स्टेशन रसड़ा के बाहर मंदिर के पास / दिनांक 16.05.2023
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1. उ0नि0 श्रीकृष्ण प्रजापति थाना रसड़ा, बलिया
2. हे0का0 रामपति यादव थाना रसड़ा, बलिया
3. का0 सुधेन्दु तिवारी थाना रसड़ा, बलिया
2. महिला आरक्षी ललिता कुशवाहा थाना रसड़ा, बलिया
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/