24 C
en

देश के कई राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट Meteorological Department issued alert in many states of the country


 न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। इस बीच मौसम विभाग की चेतावनी ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार हिमांचल, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, छतीसगढ़, तेलंगाना उड़ीसा तमिलनाडु आंध्र प्रदेश गोवा कर्नाटक जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। वैसे तो पूर्वांचल के कई जिले सूखे की मार झेल रहे हैं। बारिश न होने से किसान काफी परेशान हैं। धान की फसल सुख रही है। किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं। किसानो के कहना है कि मानसून न आने से उनकी फसल सुख रही है। यदि बरसात नही हुई तो उनकी फसल बर्बाद हो जाएगी।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment