24 C
en

NDA में शामिल होने के बाद ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान


NDA में शामिल होने के बाद उत्तर प्रदेश के बलिया में भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अब होगा बड़ा खेला, राजनीत का खेल शुरू कर दिया हूं। प्रदेश नही देश की सियासत में लाएंगे भूचाल। 2027 से पहले खेलेंगे बड़ा खेल तो वही NDA में शामिल होने के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुप्पी  के सवाल पर भी बड़ा बयान दिया कहा मोदी और अमित शाह से बड़ा नेता कौन है मुख्यमंत्री जी के साथ भी कल फ़ोटो आ जायेगी। आपकी शंका दूर हो जाएगी।

बेल्थरा तहशील के मालीपुर में गोंड जाती के कार्यकर्ता सम्मेलन में आये ओमप्रकाश राजभर ने अब्बास अंसारी का अब क्या होगा के सवाल पर BjP से मिलाई सुर में सुर। अब्बास अंसारी को बताया सपा का प्रत्याशी कहा वह सिर्फ भासपा के सिंबल पर लड़ा था चुनाव  तो वही अब्ब्स अंसारी को पार्टी से निकलने के सवाल पर भड़क गए OP राजभर ने कहा पार्टी मेरी है कि आपलोगो की मैं जो चाहूंगा वह करूंगा।

वही 2027 से पहले देस में बड़ा खेल खेलने का ऐलान करने वाले OP राजभर 2027 में  प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने का स्ट्रेटेजी तो नही तैयार कर रहे है इस सवाल पर कहा अगर तमाम विपक्षी प्रधानमंत्री बनने की बात कह रहे है तो उनके पार्टी के नेता उन्हें मुख्यमंत्री  बनाने की बात कह रहे है तो उसमें बुराई क्या है।
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment