24 C
en

चांद की सतह पर हुई चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग स्कूली बच्चों ने देखी लाइव कवरेज

 चांद की सतह पर हुई चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग स्कूली बच्चों ने देखी लाइव कवरेज




स्कूली बच्चों ने इसरो समेत देशवासियों को दी शुभकामनाएं




बहराइच जिले का तहसील मोतीपुर अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सुजौली में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय सुजौली में चंद्रयान 3 मिशन के दौरान लैंडिंग की लाइव कवरेज स्कूली बच्चों को दिखाई गई


इस दौरान जैसे-जैसे चंद्रयान 3 चांद की सतह के करीब आता गया वैसे वैसे स्कूली बच्चे लगातार तालियां बजाते रहे


उच्च प्राथमिक विद्यालय सुजौली के अध्यापक राम सुमिरन ने बताया कि भारत ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कर इतिहास रच दिया है भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर अपनी पहुंच बनाने वाला दुनिया का पहला देश बना है जिसको लेकर स्कूली बच्चों ने इसरो सहित देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं

इस दौरान विद्यालय के अध्यापक राम सुमिरन,सर्वजीत पाठक,कमलेश पांडे,सुशांत सिंह समेत काफी संख्या में अध्यापक और स्कूली बच्चे मौजूद रहे

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment