24 C
en

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने निकाला ट्रैक्टर तिरंगा मार्च

 राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर भाकियू ने निकाला ट्रैक्टर मार्च 


किसानों के मुद्दों लेकर निकाला गया ट्रैक्टर तिरंगा मार्च


बहराइच




भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की ओर से शुक्रवार को शहर में ट्रैक्टर तिरंगा रैली निकाली गई। इसके बाद सभी ने नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर किसानों से जुड़ी समस्याओं के निदान की मांग की।


भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को किसानों ने शहर में ट्रैक्टर तिरंगा मार्च निकाला। ट्रैक्टर पर बैठे किसान मार्च में नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। शहर के छावनी बाजार घंटाघर पीपल तिराहा से होते हुए मार्च कलेक्ट्रेट पहुंचा। यहां पर सभी ने नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर को ज्ञापन सौंपा।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश सचिव ओम प्रकाश वर्मा

 ने कहा कि उनकी मांग पूरी न हुई तो वह सभी पुनः शहर में ट्रैक्टर ट्राली मार्च निकालेंगे। 


इस दौरान किसानों का ट्रैक्टर मार्च शहर में सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ पहुंचा


 इस दौरान काफी संख्या में किसान और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment