Ballia News: जबहादुर सिंह के नेतृत्व मे सीओ सिटी के माध्यम से प्रभारी निरीक्षक को सौंपा पत्रक
चिलकहर हत्याकांड को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के प्रदेश महामंत्री राजबहादुर सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थक शुक्रवार को गड़वार थाने पहुंच सीओ सिटी के नाम से संबोधित पत्रक प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला को सौंपा।प्रदेश महामंत्री ने कहा कि हत्याकांड में जो सम्मिलित हैं वो जेल जाएं निर्दोष युवकों को न फंसाया जाए तथा पुलिसिया उत्पीड़न रोका जाए।साथ ही कहा कि विपक्षियों के भी घटना में सम्मिलित होने के कारण उन पर भी मुकदमा पंजीकृत हो।इस मौके पर अध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह, प्रदेश सचिव रमेश सिंह गुड्डू, पिंटू जिला संरक्षक , गुड्डू जिला उपाध्यक्ष , सुनील सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय सिंह ,साधू सिंह ,मंजू सिंह संजय सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Post a Comment