24 C
en

Ballia News: राजकीय वृक्षों की चोरी करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ़्तार



थाना दुबहड़  पर पंजीकृत अभियोग में राजकीय बृक्षों (गुटेल प्रजाति) को चोरी से काटने वाला वांछित/हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त गिरफ्तार ।

थाना दुबहड़  पर पंजीकृत मु0अ0सं0-104/2023 धारा 379/411 भा0द0वि0 धारा 33 भारतीय वन अधि01927 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त आनन्द कुमार पाण्डेय पुत्र श्री संतोष पाण्डेय निवासी दुबहड़ थाना दुबहड़ जिला बलिया को प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में उ0नि0 हनुमान प्रसाद मय हमराही फोर्स द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 11.09.2023 को ग्राम दशरथ मिश्र के छपरा ढाला NH-31 के पास से समय करीब दोपहर 12.00  बजे गिरफ्तार किया गया । आवश्यक विधिक कार्यवाही कर वाया मा0न्यायालय जेल भेजा जा है।

*संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 29.06.2023 को वन विभाग के कर्मचारी द्वारा थाना दुबहड़ पर दुबहड़ से चन्दवख मार्ग पर बहुतायत मात्रा में गुटेल प्रजाति  के 54 राजकीय बृक्षों का चोरी से काटन करके गिरा दिये जाने वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा मौके पर पहुंच कर उसे कब्जे में लेकर समस्त लकड़ी बरामद करके बांसडीहरोड रेलवे यार्ड पौधशाला कैम्पस में रखे जाने के संबन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-104/2023 धारा 379/411 भा0द0वि0 धारा 33 भारतीय वन अधि01927 बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया । दौरान विवेचना अभियुक्तगण 1. आनन्द कुमार पाण्डेय पुत्र श्री संतोष पाण्डेय निवासी दुबहड़ थाना दुबहड़ जिला बलिया 2. नितिश सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी दुबहड़ थाना दुबहड़ जिला बलिया 3. अमित सिंह पुत्र रविन्द्र सिंह उर्फ नन्हकू सिंह निवासी धरनीपुर  थाना दुबहड़ जिला बलिया का नाम प्रकाश में आया । अभियुक्तगण 1. आनन्द कुमार पाण्डेय 2. नितिश सिंह 3. अमित सिंह काफी समय से फरार चल रहे थे । मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त आनन्द कुमार पाण्डेय पुत्र श्री संतोष पाण्डेय निवासी दुबहड़ थाना दुबहड़ जिला बलिया  को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय के समक्ष भेजा गया ।
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment