24 C
en

Ballia News: प्रदेश स्तरीय बास्केटबॉल के लिए होगा चयन, पूरी जानकारी के लिए क्लिक करे


पं0दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष बास्केटबाल एवं सीनियर महिला/पुरूष एथलेटिक्स प्रतियोगिता हेतु जिला/मण्डलीय चयन ट्रायल्स
खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के तत्वावधान में पं0दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 21 सितम्बर 2023 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, अयोध्या में एवं सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन पुरूष वर्ग का दिनांक 20 से 21 सितम्बर एवं महिला वर्ग का दिनांक 23 से 24 सितम्बर, 2023 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, लालपुर, वाराणसी में किया जा रहा है।
सीनियर पुरूष बास्केटबाल एवं सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता मंे आजमगढ़ मण्डल की टीम प्रतिभाग करेगी। जिसका जनपदीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 15 सितम्बर, 2023 को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलिया में प्रातः 10.00 बजे एवं मण्डलीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 16 सितम्बर, 2023 को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में प्रातः 08ः00 बजे से किया जायेगा। उपरोक्त चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले सीनियर पुरूष खिलाड़ियों को साथ में आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। जिले के इच्छुक सीनियर पुरूष खिलाड़ी इस चयन/ट्रायल में भाग ले सकते हैं। मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ी दिनांक 18-21 सितम्बर, 23 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, अयोध्या में आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष बास्केटबाल प्रतियोगिता में एवं दिनांक 20 से 21 सितम्बर, 2023 तक सीनियर पुरूष खिलाड़ी एवं दिनंाक 23-24 सितम्बर, 2023 तक सीनियर महिला खिलाड़ी क्षेत्रीय खेल कार्यालय, वाराणसी में आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
                                                                                                                      
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment