Ballia News: जेडीयू नेता का घोसी उपचुनाव को लेकर बड़ा दावा, कहा प्रदेश में होगा परिवर्तन
घोसी उपचुनाव को लेकर विपक्षी नेताओं द्वारा लगातार सपा प्रत्याशी के जीत का दावा कर रहे है। इसी कड़ी में जनता दल यूनाइटेड के उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अवलेश सिंह ने दावा किया कि 2024 में इंडिया गठबंधन की जीत होने जा रही है। अवलेश सिंह ने कहा कि इसकी पटकथा सुधाकर सिंह के जीत से शुरू हो रही है। 8 सितंबर को सुधाकर सिंह भारी बहुमत से जीतने वाले हैं। यहीं से हम मजबूती से 2024 का चुनाव भी लड़ेंगे और जीत का डंका भी बजयेंगे।
अवलेश सिंह ने दावा किया कि 2024 में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने के बाद यूपी में भी महापरिवर्तन होना तय है कहा, एनडीए के तमाम सहयोगी हमारे संपर्क में हैं और सुधाकर सिंह की जीत के बाद वो एनडीए को अलविदा कह देंगे। सभी इंडिया का रुख करने वाले हैं इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि बीजेपी के सैकड़ों विधायक भी उनके संपर्क में हैं। 2024 लोकसभा चुनाव के बाद यूपी के विधानसभा चुनाव में भी सरकार बदलेगी और यहां भी इंडिया की सरकार बनेगी।
कहा, उपचुनाव के नतीजों में सुधाकर सिंह भारी मतों से जीतने वाले हैं और इसके बाद वो कैबिनेट मंत्री भी बनेंगे। उन्होंने कहा कि यूपी में 2024 चुनाव के बाद बड़ा बदलाव होगा, क्योंकि परिवर्तन की एक लहर चल रही है और लोग इंडिया के साथ जुड़ना चाहते हैं।
मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर 5 सितंबर को उपचुनाव हुआ था, जिसमें एनडीए की तरफ से पूर्व विधायक रहे दारा सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया गया था तो वहीं इंडिया गठबंधन की तरफ से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर सुधाकर सिंह चुनाव मैदान में उतरे यह चुनाव काफी दिलचस्प रहा और दोनों के बीच काटे की टक्कर माना जा रहा है। दोनों दलों ने पूरे दमखम से चुनाव लड़ा और अपनी पूरी ताकत झोंक दी। 8 सितंबर यानी आज इस सीट का रिजल्ट आना है और इसको लेकर के दोनों दल अलग-अलग दावे कर रहे हैं। अब देखना होगा कि परिणाम किसके पक्ष में आता है और जीत का ताज कौन पहनता है।
Post a Comment