24 C
en

लालगंज पुलिस ने अंतर्जनपदीय टप्पेबाजी करने वाला पुरस्कार घोषित शातिर अपराधी को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार


 कुदरहा, बस्ती अजमत अली: थानाध्यक्ष लालगंज जितेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में चौकी प्रभारी कुदरहा उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव मय पुलिस फोर्स द्वारा टप्पेबाजी करने वाला शातिर अपराधी विजय प्रताप यादव पुत्र शमशेर यादव निवासी खरुवईया थाना राजे सुल्तानपुर जनपद अंबेडकर नगर को गिरफ्तार करके न्यायालय भेज दिया।


आपको बता दे कि लालगंज थानाक्षेत्र के पृथ्वीपुर निवासी राम तीरथ पुत्र रामदुलारे से 50000 रुपया विजय ने धोखे से ले लिया था।      थाना स्थानीय के पुलिस अभि0 विजय को एक अवैध तमंचे व 1 अदद जिंदा कारतूस के साथ लालगंज पुलिया पर बानपुर मोड़ के पास से समय करीब 10:10 बजे गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेज दिया। 


गिरफ्तार करने वाली टीम थानाध्यक्ष लालगंज जितेंन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी कुदरहा उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव, चौकी प्रभारी महादेवा उ0नि0 मनीष जायसवाल,कां0 शेषनाथ, प्रभुनाथ यादव, हे0कां0 अशोक कुमार शामिल रहे।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/