24 C
en

Mau News: घोसी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी, दूसरे राउंड में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 1992 मतों से आगे


घोसी: घोसी उप चुनाव के रुझान आने शुरू हो गए पहले चरण में समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह को 10334 वोट तो वही भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 8342 मत मिले हैं समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह 1992 मतों से सुधाकर सिंह से आगे चल रहे हैं।


घोसी के इस उप चुनाव पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह उपचुनाव काफी अहम माना जा रहा है। सपा का दामन छोड़कर आए दारा सिंह चौहान भाजपा से उम्मीदवार है। तो वही सपा ने सुधाकर सिंह को मैदान में उतारा था। दोनो पार्टी के नेताओं ने चुनाव जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। अब तो यह परिणाम ही बताएंगे कि जनता ने अपना आशीर्वाद किसे दिया है। फिलहाल 2 चरणों की मतगणना के सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह आगे चल रहे हैं।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment