Mau News: घोसी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी,7वें राउंड में भी सपा प्रत्याशी आगे
घोसी: घोसी उप चुनाव के रुझान आने शुरू हो गए पहले चरण में समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह को 24496 वोट तो वही भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 18311 मत मिले हैं समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह 7185 मतों से सुधाकर सिंह से आगे चल रहे हैं।
घोसी के इस उप चुनाव पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह उपचुनाव काफी अहम माना जा रहा है। सपा का दामन छोड़कर आए दारा सिंह चौहान भाजपा से उम्मीदवार है। तो वही सपा ने सुधाकर सिंह को मैदान में उतारा था। दोनो पार्टी के नेताओं ने चुनाव जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। अब तो यह परिणाम ही बताएंगे कि जनता ने अपना आशीर्वाद किसे दिया है। फिलहाल 7 चरणों की मतगणना के सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह आगे चल रहे हैं।
Post a Comment