24 C
en

Bahraich news : भारत नेपाल मैत्री सेवा बस में अवैध तरीके ले जाया जा रहा लाखों का सामान बरामद

 Bahraich news :  भारत नेपाल मैत्री सेवा बस में अवैध तरीके ले जाया जा रहा लाखों का सामान बरामद





रूपईडीहा/ बहराइच


 भारत-नेपाल मैत्री सेवा बस में शनिवार छुपाकर ले जा रहे भारतीय सामान को शनिवार को नेपाल पुलिस ने बरामद किया है। बस दिल्ली से नेपाल वापस जा रही थी। नेपाल पुलिस ने बरामद सामान की कीमत पांच लाख आंकी है। नेपाल पुलिस की कार्रवाई के बाद अब जिले के विभिन्न जांच बैरियरों पर की जा रही विभिन्न एजेसिंयों द्वारा जांच की कार्य प्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।


गौरतलब है कि भारत-नेपाल की संधि के दौरान दोनों देशों की ओर से भारत-नेपाल मैत्री सेवा बस का संचालन कराने की अनुमति प्रदान हुई थी। लेकिन बस सेवा के संचालन के प्रारंभ से ही इस पर कई सवाल उठने लगे थे। शनिवार को नेपाल पुलिस की जांच में इसका खुलासा हुआ। भारत नेपाल मैत्री सेवा बस संख्या न 6 ख/2562 दिल्ली से सवारियों को लेकर वाया रूपईडीहा होते हुए पड़ोसी देश नेपाल जा रही थी। इस दौरान नेपाल सीमा क्षेत्र में बांके जिले की पुलिस जांच अभियान चला रही थी। जांच के दौरान नेपाल पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर बस की जांच शुरू की।


इस दौरान टीम को बस के पिछले पहिए के पास एक गुप्त तरीके से बनाए गए बाक्स को खंगालना शुरू किया, तो बस के गुप्त बाक्स से काफी मात्रा में भारतीय कपड़े, मोटरसाइकिल के पार्टस समेत अन्य सामान बरामद किया। नेपाल पुलिस ने बरामद सामान की कीमत पांच लाख आंकी है। बांके पुलिस के प्रवक्ता डीएसपी नारायण दांगी ने बताया कि संदेह के आधार पर बस की तालाशी ली गई थी। तो बस के पिछले हिस्से में गुप्त तरीके से बनाए गए एक बाक्स से काफी मात्रा में सामान बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि बरामद सामान को जब्त कर अन्य कार्रवाई शुरू की गई है।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment