Bahraich news : आंधी तूफान के चलते बर्बाद हुई धान और गन्ने की फसल,भाकियू टिकैट ने की मुआवजे की मांग
बहराइच जिले में सोमवार शाम को अचानक मौसम बदल गया। जंगल से सटाई लाखों से शुरू हुई आंधी शाम छह बजे जिला मुख्यालय पहुंच गई। जंगल से सटाई इलाकों में एक घंटे तक जोरदारबारिश हुई
इसके पश्चात 2 घंटे तक हवा के साथ रिमझिम बरसात होती रही
इससे गन्ने और धान की फसल को नुकसान हो गया। फसल जमीन पर गिर गई। किसानों को काफी नुकसान हुआ।
भारी प्रसाद से हुए नुकसान को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन टिकैट के उत्तराखंड उत्तर प्रदेश के महासचिव मलकीत सिंह चीमा ने फसलों के नुकसान के मुआवजे की मांग की है
मौसम वैज्ञानिकों की चेतावनी के अनुसार सोमवार शाम को जंगल से सटे इलाकों में अचानक मौसम बदल गया। जंगल से सटे क्षेत्रों में तेज धूल भरी आंधी चलने लगी। आधे घंटे चली आंधी के चलते अंधेरा छा गया और जोरदार बारिश शुरू हो गई। शाम छह बजे धूल भरी आंधी जिला मुख्यालय भी शुरू हो गई। इसके बाद रिमझिम बारिश शुरू हो गई। आंधी और पानी एक साथ होने के चलते खेत में लगी धान की फसल को नुकसान हो गया। गन्ने की फसल भी खेत में गिर गई।
फसल को देखकर किसानों के चेहरे पर बल आ गया। खेत में तैयार खड़ी धान की फसल भीगने और गिरने से किसानों को काफी नुकसान हुआ। किसानों के मुताबिक बारिश के चलते धान की फसल बेकार हो जाएगी इससे उनका लागत निकालना भी मुश्किल हो जाएगा। जंगल से सटे गांव के कई गांव के किसान इससे प्रभावित हुए हैं। बारिश के साथ तेज हवाएं चलने के चलते मौसम में नमी भी आ गई। लोगों को ठंड का एहसास हुआ।
नुकसान का मिलेगा मुआवजा
जंगल से सटे इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश भी हुई है जिससे फसलों के भीगने और गिरने की जानकारी मिली है जिला प्रशासन की मदद से राजस्व कर्मियों द्वारा निरीक्षण कराया जाएगा रिपोर्ट के आधार पर बीमित फसलों का मुआवजा किसानों को खाते में भेजा जाएगा।
Post a Comment