Ballia News: मां दुर्गा का निवास बना चन्द्रयान-3, आयोजको ने वैज्ञानिकों को इस तरह दी बधाई
बलिया: शारदीय नवरात्र का आयोजन पूरे जनपद में हर्सोल्लास के साथ किया जा रहा है। आयोजकों के द्वारा अलग-अलग जगहों पर माता का भव्य पंडाल बना है और पंडाल में माता रानी की मूर्ति स्थापित की गई है जिसे देखने के लिए लोगों का तांता लगा है। आयोजको द्वारा एक से बढ़ कर एक भव्य पंडाल बनाये गए है। वही शहर के जपलिंगंज में आयोजकों द्वारा इस बार इसरो के वैज्ञानिकों को अनोखे अंदाज में बधाई देते हुए माता के पंडाल को चन्द्रयान-3 का आकर्षक रूप दिया है जिसमे चन्द्रयान की चांद पर सफल लैंडिंग को भी दर्शाया गया है जो पंडाल तक पहुंचने वाले भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। यही नही चन्द्रयान-3 के साथ सेल्फी और फ़ोटो खिंचने वालों की लंबी कतार है।
Post a Comment