Ballia News: व्यापारी स्वाभिमान यात्रा का जनपद में हुआ भव्य स्वागत
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 50 वा स्वर्ण जयंती समारोह के उपलक्ष पर पूरे प्रदेश में व्यापारी स्वाभिमान यात्रा निकली है। देवरिया से बलिया प्रवेश के दौरान सिकंदरपुर व महादेव होटल हनुमानगंज के व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया। शहर के विभिन्न मार्गो में यात्रा का भ्रमण कराया गया। जहां व्यापारियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा व माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। उसके उपरांत चौक स्टेशन रोड पर एक विशाल व्यापारी सभा हुई जिसमें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा जी व प्रदेश के चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर जी व प्रान्तीय उपाध्यक्ष रविंद्र प्रताप मल्ल जी पूर्व विधायक व प्रदेश के युवा अध्यक्ष जीतू सोनी, प्रदेश के युवा महामंत्री संत मिश्रा, प्रदेश के कार्यालय प्रभारी सुनील पांडेय उपस्थित रहे।
Post a Comment