24 C
en

Basti News: मजदूर के खाते में जमा हो गए 2 अरब से अधिक रुपए, आयकर का नोटिस पहुँचने से खुली पोल More than 2 billion rupees deposited in laborer's account, exposed after receipt of income tax notice


 Basti: एक मजूदर को जब खाते में अचानक दो अरब 21 करोड़ 30 लाख सात रुपये जमा होने की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। पेशे से मजदूर शिव प्रसाद को इसकी जानकारी आयकर की नोटिस से हुई। हैरानी की बात यह है कि इस बैंक खाते के बारे में मजदूर को जानकारी भी नहीं है। कुछ दिन पहले रजिस्टर्ड डाक से जब आयकर विभाग का नोटिस उसके घर पहुंचा तो मजदूर समेत पूरा परिवार सकते में आ गया। प्रकरण की शिकायत लालगंज थाने में की गई है। बरतनिया निवासी शिवप्रसाद निषाद के घर आयकर का नोटिस  पहुँचने से हड़कंप मच गया।  इस नोटिस में उसके बैंक खाते से 2 अरब 21 करोड़ 30 लाख 7 रुपये कैश जमा होने की जानकारी देते हुए निर्माण कार्य के तौर पर हुए भुगतान में 4 लाख 58 हजार 715 रुपये टीडीएस कटने की जानकारी दी गई है। शिवप्रसाद को यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिर उसके नाम से ऐसा कौन सा करंट खाता है, जिसमें इतने रुपये जमा किए गए। वह दिल्ली में मार्बल की घिसाई का काम करता है। नोटिस की जानकारी होने पर वह घर वापस आया।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment