Ballia News: कुछ इस तरह कांग्रेसियों ने मनाया श्रीमती सोनिया गांधी जी का जन्मदिन- कांग्रेस
लखनऊ, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पूर्व राज्यमंत्री डॉ0 सी0पी0 राय ने जारी प्रेस बयान में जानकारी देते हुए बताया कि आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर अखिल भरतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष, त्याग की प्रतिमूर्ति सांसद श्रीमती सोनिया गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशासन प्रभारी श्री दिनेश सिंह जी ने केक काटकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। तद्पश्चात राजधानी स्थित डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में मरीजों को फल एवं मिष्ठान वितरण किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दिनेश कुमार सिंह जी ने कहा कि आदरणीय सोनिया गांधी जी का कांग्रेस पार्टी के अघ्यक्ष के रूप में कार्यकाल पार्टी के इतिहास में सबसे लंबा है। और हम सभी बहुत ही सौभाग्यशाली हैं कि हमें कांग्रेस पार्टी के सिपाही के रूप में कार्य करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि केन्द्र में सरकार होने के बावजूद भी उन्होंने कोई सार्वजनिक पद नहीं संभाला। श्रीमती सोनिया गांधी जी ने गांधी जी को व्यापक रूप से देश के सबसे शक्तिशाली राजनेताओं में से एक के रूप में वर्णित किया।
कांग्रेस प्रवक्ता पूर्व राज्यमंत्री डॉ सी0पी0 राय ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, प्रदेश सचिव अर्चना सिंह राठौर, डॉ0 शहजाद आलम, रौशन सिंह चन्दन, मुकेश सिंह चौहान, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, मोहम्मद शमीम खान, प्रभाकर मिश्रा, शहना सिद्दीकी, सचिन रावत, कृपाशंकर मिश्रा, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, राजेश सिंह काली, नरेन्द्र दत्त त्रिपाठी, अनामिका यादव, शहनवाज मंगल आजमी, शीला मिश्रा, डॉ0 रिचा कौशिक, सोमेश सिंह चौहान, नितान्त सिंह, मेहताब जायसी, अयूब सिद्दीकी, रजिया कादिर, शमशाद खान, बादशाह खान सहित तमाम कांग्रेसजन मौजूद रहे।
Post a Comment