24 C
en

बस्ती पहुँचे उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष का बड़ेवन के पास बस्ती संघ जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त शुक्ल के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत

बस्ती: आज उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी के बस्ती जनपद मुख्यालय आगमन पर बड़े वन के पास जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ बस्ती के जिला अध्यक्ष विष्णु दत्त शुक्ल के नेतृत्व में अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।  संगठन के सभी पदाधिकारीयो ने जोरदार स्वागत करते हुए शिक्षक समस्याओं को अवगत कराया। 

प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने कहा कि पुरानी पेंशन सहित जितनी शिक्षकों की समस्याएं हैं, समाधान न होने तक,हर स्तर पर संघर्ष जारी है। जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ बस्ती के जनपदीय पदाधिकारीयो ने उनके आगमन पर आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिले के मंत्री लालजी पाठक, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ बस्ती के जिला कोषाध्यक्ष सच्चिदानंद शुक्ला, बस्ती मंडल प्रभारी अशोक कुमार गुप्त, कुदरहा के ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष चंद्र,राम भरत, राम चरित्र, अजीत कुमार, बनकटी के संयुक्त मंत्री संदीप कुमार, उपाध्यक्ष हेमंत कुमार सहित तमाम पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।


 

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment