Bahraich News: 11,500 कार्यकर्ताओं को कराए रामलला के दर्शन
Bahraich News: 11,500 कार्यकर्ताओं को कराए रामलला के दर्शन
बहराइच। भाजपा के करीब 11,500 कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन के किए। उन्हें अयोध्या ले जाने के लिए पार्टी नेताओं ने 232 बसों का इंतजाम किया। मंदिर में रामलला के दर्शन करने के साथ कार्यकर्ताओं ने पूरे दिन रामनगरी का भ्रमण किया। देर शाम तक श्रद्धालु घर लौट आए
भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने बताया कि जिले में पार्टी के 2697 बूथ है। हर बूथ से पांच-पांच कार्यकर्ताओं को रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या ले जाते की तैयारी की गई थी। सोमवार को सभी बूथ के करीब 11 हजार 500 कार्यकर्ता 232 बसों से अयोध्या रवाना हुए
कार्यकर्ताओं के साथ अयोध्या गए पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने बताया कि रामलला के दर्शन कर श्रद्धालु बेहद खुश नजर आए। कार्यकर्ताओं के सहयोग के लिए जिला उपाध्यक्ष राहुल राय के साथ भाजपा के कई पदाधिकारी भी अयोध्या गए थे।
Post a Comment