24 C
en

Bahraich News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

 Bahraich News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव




विशेश्वरगंज (बहराइच)। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता का शव बुधवार की सुबह संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला। शव देख परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया


विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामजस बसाईपुरवा निवासी अनीता देवी (25) का शव बुधवार की सुबह उनके घर में फंदे से लटकता मिला। घटना के समय पति नित्य क्रिया के लिए गया था। लौटने पर शव देख उसके होश उड़ गए और उसने इसकी सूचना घर के अन्य सदस्याें को दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


शव का पोस्टमार्टम कराने आए मृतका के पति अन्नू ने बताया कि वह पंजाब में रहकर मजदूरी करता है। बुधवार को उसे पंजाब जाना था और सुबह छह बजे उसकी ट्रेन थी। पत्नी अनीता उसे जाने से रोक रही थी। लेकिन आर्थिक तंगी के चलते उसने जाने का निर्णय लिया। उसे आशंका है कि उसके जाने की बात से नाराज होकर उसने आत्महत्या कर ली। मृतका अपने पीछे एक साल की बेटी उर्मिला को छोड़ गई है

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment