24 C
en

Bahraich News: छह साल की मासूम से दुष्कर्म, मेडिकल काॅलेज रेफर पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में,मुकदमा दर्ज कर जांच जारी

 Bahraich News: छह साल की मासूम से दुष्कर्म, मेडिकल काॅलेज रेफर


पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में,मुकदमा दर्ज कर जांच जारी



बहराइच जिले के दरगाह थाना क्षेत्र में शनिवार को बारिश के दौरान एक मासूम बालिका से दरिंदे ने दुष्कर्म किया। बालिका की हालत गंभीर होने पर उसे छोड़ कर फरार हो गया। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे मेडिकल काॅलेज बहराइच में भर्ती करवाया है। बालिका के नाजुक अंगों में चोट है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है

दरगाह थाना क्षेत्र निवासी छह वर्षीय बालिका शनिवार को बारिश के दौरान खेल रही थी। एक 18 साल के युवक ने अकेला पाकर उसे दबोच लिया। युवक उसे एक विद्यालय के पीछे सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका की बड़ी बहन ने तत्काल घर पर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने दरिंदे को दबोच लिया। लहूलुहान हालत में बच्ची को मेडिकल काॅलेज में भर्ती करवाया। जहां गंभीर हालत में उसका इलाज जारी है। थाना प्रभारी हरेंद्र मिश्रा ने बताया की आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी पर दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। घटना की जानकारी होने पर एसपी वृंदा शुक्ला ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।


दरगाह थाना क्षेत्र में एक छह साल की बालिका के साथ युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। बालिका के प्राइवेट पार्ट में चोट है, इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया है। आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है।


वृंदा शुक्ला, एसपी

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment