24 C
en

Ballia: होराइजन, इंडियन स्कूल अवार्ड – 2024 से सम्मानित

बलिया: कौन कहता है आसमां में सुराग नही होता, पत्थर तो जरा तबियत से उछालों यारों।
ये उक्त बातें द होराइजन बलिया त्रिकालपुर गड़वार, बलिया के प्रबंधक मनोज कुमार सिंह पर सटिक बैठती है। इंडियन स्कूल अवार्ड- 2024 का आयोजन मुंबई के मैरियट होटल में किया गया जिसमें द होराइजन के प्रबंधक मनोज कुमार सिंह को बेस्ट स्कूल होलिस्टिक इन एजुकेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस इंडियन स्कूल अवार्ड-2024 के बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जानी-मानी लेखिका एवं पत्रकार सुश्री बरखा दत्त ने सम्मानित किया। यह अवार्ड प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनल सी एन बी सी आवाज़ के द्वारा आयोजित किया गया था। इंडियन स्कूल अवार्ड- 2024 के लिए द होराइजन गड़वार, बलिया को बेस्ट स्कूल होलेस्टिक एजुकेशन में उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के लिए दिया गया।
विद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार सिंह को जब अवार्ड मिला तो विद्यालय में ख़ुशी का माहौल बन गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एस० सिंह ने हार्दिक बधाई देते हुए मिठाई खिलाकर सबका मुह मीठा किया। प्रधानाचार्य ने कहा की यह हमारे लिए गौरव का क्षण है। लगभग 200 से उपर विद्यालयों में द होराइजन को ये अवार्ड मिला है यह ख़ुशी की बात है। इसकी जानकारी विद्यालय के अकेडमिक हेड श्रीमती विशाखा सिंह ने दी।
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment