24 C
en

तिरंगे में लिपटा घर पहुँचा जवान का शव, अंतिम दर्शन में उमड़े लोग Dead body of soldier reached home wrapped in tricolor, people gathered for last darshan

 


यूपी: बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के डिंगरापुर गांव में सीआईएसएफ में तैनात जवान की हृदयगति रुकने से केरल में मौत हो गयी थी। तीन दिन राजकीय सम्मान के साथ घर पहुंचा शव पहुंचा तो परिजनों में हड़कम्प मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।

   डिंगरापुर गांव निवासी रविन्द्र सिंह उर्फ रब्बुल सिंह 56 केरल त्रिवेन्द्रम में एएसआई पद तैनात थे। 26अप्रैल को शाम को करीब तीन उनके पत्नी मीना सिंह के मोबाइल पर फोन आया तो बेटी शिखा सिंह ने फोन उठाया तो बताया गया रविन्द्र सिंह के सीने में दर्द होने से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ देर बाद फोन आया कि उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में सनसनी फैल गई। केरल से रविन्द्र कुमार सिंह का राजकीय सम्मान के साथ तिरंगे में लिपटा शव दोपहर में दो बजे के करीब घर पहुंचा तो परिवार का रो-रोकर बुराहाल हो गया। 

    केरल से शव लेकर पहुंचे सब इस्पेक्टर सुमित यादव ने जवानों के साथ पुष्प चक्र अर्पित कर सलामी दी। बड़ी संख्या में लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रंद्धाजलि दी। जवान का अंतिम संस्कार सरयू नदी के माझा खुर्द पुलिस चौकी के पास टाण्डा घाट पर साजकीय सम्मान के साथ किया गया।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment