बस्ती के लाल जगदम्बिका पाल ने डुमरियागंज में किया कमाल, चौथी बार बने सांसद Basti's Lal Jagdambika Pal did wonders in Dumariyaganj, became MP for the fourth time
सिद्धार्थनगर: डुमरियागंज लोकसभा चुनाव में बीजेपी( BJP) के प्रत्याशी जगदंबिका पाल ने अपनी चौथी जीत के साथ इतिहास रच दिया है। जगदंबिका पाल को 462614 मत मिले हैं वहीं समाजवादी पार्टी के भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी को 4018910 मत मिले हैं जगदंबिका पाल यहां 43704 मतों से चुनाव जीते हैं। डुमरियागंज लोकसभा सीट पर 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे यहां कुल 10016183 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था इसमें से कुल 462614 मत भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जगदंबिका पाल को मिले है। जगदंबिका पाल यहां से चौथी बार मैदान में थे इससे पहले वह 2004 का चुनाव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से लड़े थे लेकिन दूसरे नंबर पर थे उसके बाद 2009 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से डुमरियागंज से चुनाव मैदान में थे और जीत दर्ज की थी, उसके बाद 2014 में भारतीय जनता पार्टी से और दूसरी पुनः 2019 में भारतीय जनता पार्टी से विजयी रहे। इस बार वह तीसरी बार भाजपा से सांसद चुने गए हैं।
बीजेपी -462614 जगदम्बिका पाल
सपा- 418910 कुशल तिवारी
एएसपी- 81182 अमर सिंह
बीएसपी-35654 मु० नदीम
पीपीआई-5134 नौशाद आजम
नि0- 3558 किरन देवी
नोटा - 9431
Post a Comment