24 C
en

चार मकानों में उतरा हाईटेशन विद्युत सप्लाई, 6 लोगों को लगा झटका

 

समाजसेवी डॉ प्रेम त्रिपाठी ने अस्पताल भेजवाकर किया सराहनीय कार्य


कलवारी: कलवारी थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग दुबौली दुबे में सुबह 6:00 बजे अचानक चार मकानों में 11 हजार बोल्ट की सप्लाई का तार ट्रांसफार्मर पर गिर गया और लोगों के घरों में सप्लाई पहुंच गई। जिससे एकाएक विद्युत उपकरण जलने लगे। जिसमें 6 लोग विद्युत की चपेट में आ गए जिसमें तीन लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी भेजा गया जहां पर इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बड़ी घटना होने से बच गया है आनन-फानन में लाइट को कटवाया गया। इसके बाद लोगों ने राहत सांस ली। समाजसेवी डॉ प्रेम त्रिपाठी ने घायलो को तुरंत अस्पताल भेज कर सराहनीय कार्य किया है।

    ग्राम पंचायत अगौना के राम जानकी मार्ग दुबौली दुबे में सुबह 6 बजे लोग विस्तर से उठकर नृत्य क्रिया ही कर रहे थे कि अचानक 11 हजार वोल्ट की सप्लाई पहुंच गई। जो लोग नंगे पांव थे उन्हें विद्युत का झटका लगा और भूकंप जैसी स्थिति हो गई। लोगों में चीख पुकार मच गया। डॉ प्रेम त्रिपाठी ने पहुंचकर लोगों को किसी तरीके से विद्युत से बचाया। जिसमें तीन लोग विद्युत की चपेट में घायल हो गए थे उन्हें अस्पताल भेजा गया जबकि तीन लोगों को हल्का झटका लगा था। नकुल यादव ने बताया हम चाय की दुकान पर थे कितने में पंखे जलने लगे तेज आवाज होने लगे लोग चिल्लाने लगे। तीन लोगों को बाहर निकलने में हम भी विद्युत के चपेट में आ गए। इस संबंध में जेई प्रशांत ने बताया कि ट्रांसफार्मर से सप्लाई कटवा दिया गया है।

   मौके पर समाजसेवी डॉ प्रेम त्रिपाठी ने घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी पर पहुंचे जहां पर तीनों घरों का इलाज चल रहा है। वही ग्राम प्रधान प्रधान प्रतिनिधि विजय यादव ने भी पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना। उन्होंने बताया दुबौली चौराहे पर दुकान हैं सुबह के समय दुकान बन्द थी नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। 




इन लोगों को लगा विद्युत का करंट


विद्युत केंद्र कलवारी के अंतर्गत राम जानकी मार्ग दुबौली दुबे  में सुबह 6:00 बजे 11हजार विद्युत की सप्लाई अचानक आ जाने से अनीता 29 वर्ष पत्नी स्वर्गीय रणजीत,जगरानी देवी 65 वर्ष पत्नी संतराम, विनीत 25 वर्ष पुत्र श्रीनाथ घायल हो गये। तीनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी भेजा गया। जहां पर इलाज चल रहा है। वही इंद्रजीत यादव उर्फ नकुल यादव, सर्वजीत,संतराम को हल्का झटका लगा है। वहीं विद्युत से संचालित यंत्र चल गये है। जिससे लोगों का काफी नुकसान हो गया।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment