24 C
en

नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने जेसीबी वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारम्भ



बस्ती: आज नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने जेसीबी वाहन को हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया। इसके पूर्व समारोह पूर्वक कार्यालय परिसर में विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया। अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने वाहन चालक बाबूलाल को चाभी प्रदान किया। 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि "बैक हो लोडर" जेसीबी नही होने के कारण तम्मम दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। श्रीमती राना ने कहा कि सीमित संसाधन में भी नगर पंचायत को साधन सम्पन्न बनाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने नगर को देश का एक मॉडल नगर पंचायत बनाने का संकल्प दोहराया। 

पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि स्वच्छ, सुन्दर, स्वस्थ और समृद्ध नगर पंचायत बनाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शहीद राजा उदय प्रताप नारायण सिंह और स्वाधीनता सेनानी सरयू भगत निषाद की पुण्य भूमि पर सेवा करना सौभाग्य की बात है। श्री राना ने कहा कि नगर को आदर्श नगर पंचायत बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में सभासद सत्यराम निषाद,राजेश पाण्डेय, अखिलेश यादव, राज कुमार चौधरी, विजय साहनी राकेश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

                                 

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment