सत्येन्द्र बीनू बने राज्य पिछड़ा वर्ग के सदस्य बारी समाज के लोगों में हर्ष
कुदरहा। एकल विद्यालय जागरण अभियान में मुख्य भूमिका निभाने वाले भाजपा के युवा नेता सत्येन्द्र बारी बीनू को प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी द्वारा राज्य पिछड़ा वर्ग का सदस्य बनाया गया है।
सत्येन्द्र बीनू के सदस्य बनाये जाने पर रावत (बारी) एकता मंच बस्ती उत्तर प्रदेश सम्बद्ध अखिल भारतीय बारी संघ ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। मंच प्रमुख एस के बारी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने बारी समाज के हितों को ध्यान में रखते हुए सत्येन्द्र बीनू को स्थान दिया है। प्रदेश में यह पहला अवसर है जो सबसे कम उम्र के सदस्य बने हैं।
हर्ष व्यक्त करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष नकुल प्रसाद बारी जिलाध्यक्ष शरद सिंह रावत युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार बारी कमल रावत अजय कुमार बारी संतोष कुमार रावत पारस नाथ रावत प्रेम सागर रावत बृजलाल बारी कन्हैया लाल बारी राम भारत बारी अखिल भारतीय बारी संघ के प्रदेश सचिव राम भवन बारी राहुल बारी पवन कुमार बारी सुनील रावत कौशलेन्द्र उर्फ महेंद्र रावत भगवती प्रसाद बारी राजू सूरज प्रसाद बारी आर्यन रावत मनीष कुमार राना सतीश चन्द्र रावत हनुमान बारी आदि का नाम शामिल है।
Post a Comment