24 C
en

साथी हाथ बढ़ाना ट्रस्ट ने दी 5 यूनिट प्लेटलेट की मदद, मरीज के परिजनों ने जताया आभार



बस्ती। "साथी हाथ बढ़ाना ट्रस्ट" ने एक बार फिर मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए ज़रूरतमंद मरीज राधेश्याम जो एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है जिनके परिवार में कोई डोनर नही था जिसको संस्था द्वारा 5 यूनिट प्लेटलेट्स का सहयोग किया गया। इस पहल से गंभीर हालत में भर्ती मरीज को जीवन रक्षक सहायता मिली और उनके परिजनों एवं सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गेश मणि त्रिपाठी ने ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया।

 प्लेटलेट्स की यह व्यवस्था स्थानीय ब्लड बैंक सेवा ब्लड बैंक के समन्वय से की गई।

 ऐसे में ट्रस्ट का यह योगदान न केवल राहत देने वाला रहा, बल्कि समाज में मानवता के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया।

स्थानीय प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन ने भी ट्रस्ट के इस सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि यदि अन्य संगठन भी इसी भावना से आगे आएं, तो ब्लड व प्लेटलेट्स की कमी को काफी हद तक दूर किया जा सकता है।

साथी हाथ बढ़ाना ट्रस्ट के फाउंडर राजकुमार पाण्डेय ने कहा कि हमारी संस्था द्वारा अब तक सैकड़ो मरीजो को ब्लड, प्लेटलेट्स और आर्थिक सहयोग दिया जा चुका है। संस्था का उद्देश्य हमेशा यही रहा है कि संकट की घड़ी में कोई भी अकेला न महसूस करे। ब्लड, प्लेटलेट्स या आर्थिक रूप से कमजोर होने की कमी से किसी की जान न जाए, यही हमारा प्रयास है। जो साथी हाथ बढाना टीम की बदौलत निरंतर पूरा किया जा रहा है।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment