24 C
en

विश्व वानिकी दिवस पर डारीडीहा स्थित चाँदमारी में पौधरोपण कर दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश



बस्ती। विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर डारीडीहा स्थित चाँदमारी परिसर में वन विभाग द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बस्ती रेंजर अजय प्रताप सिंह, डिप्टी रेंजर राज कुमार, वन दरोगा अभिषेक कुमार दुबे, अभिलाष, जेडी, जगदीश प्रसाद वरुण, वन रक्षक कुमारी संजना सहित रवि कुमार, अखिल कुमार, श्रीकांत, गोरख लाल, अनूप सिंह, हेमंत, राम नयन और देवी प्रसाद समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

सभी ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ती है और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/