24 C
en

Basti News: करियापार राऊत में निशुल्क शिक्षण केंद्र पर बच्चों को मिली शिक्षण सामग्री, विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्र रहे मुख्य अथिति



बस्ती। ग्रामीण जन चेतना सेवा संस्थान के तत्वाधान में बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सदर ब्लॉक की ग्राम सभा करियापार राऊत में निशुल्क शिक्षण प्राप्त कर रहे नौनिहाल बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ऐसे बच्चों को प्रोत्साहित करना था जो किसी कारणवश नियमित विद्यालय नहीं जा पा रहे हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरैया विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्र उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को कॉपी, किताब, पेन-पेंसिल सहित अन्य आवश्यक शिक्षण सामग्री वितरित की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे समाज में बदलाव लाया जा सकता है। ऐसे प्रयास न केवल बच्चों को शिक्षित करने में मददगार हैं, बल्कि उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य भी करते हैं।



संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती आरती जायसवाल द्वारा किए जा रहे कार्यों की मुख्य अतिथि सहित उपस्थित लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती जायसवाल ने बताया कि संस्थान द्वारा वर्तमान में कुल 6 निशुल्क शिक्षण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से उन बच्चों को शिक्षा दी जा रही है, जो आर्थिक, सामाजिक या अन्य कारणों से विद्यालय नहीं जा पाते हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। अभिभावकों ने संस्थान के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इससे उनके बच्चों का भविष्य संवर रहा है। कार्यक्रम का समापन बच्चों के उत्साह और खुशी के साथ हुआ, जो अपने हाथों में मिली शिक्षण सामग्री पाकर बेहद प्रसन्न नजर आए।

कार्यक्रम के दौरान शाखा प्रमुख कुमारी अनीता यादव,विनायक, रिंका, पिंका,प्रशांत, गौरी,सत्यम, मीनू,शेषलता,अंश,रोशनी एवं अखण्ड जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/