24 C
en

प्राथमिक विद्यालय करचोलिया में प्रवेश उत्सव,वार्षिक समारोह एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित



यूपी,बस्ती। कप्तानगंज विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय करचोलिया में बुधवार को प्रवेश उत्सव,वार्षिक उत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री एवं गो सेवा आयोग के सदस्य महेश शुक्ला उपस्थित रहे।


विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी कप्तानगंज प्रभात कुमार श्रीवास्तव,शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह,आशीष श्रीवास्तव (एसआरजी), प्रमोद ओझा (हाइवे देवदूत) शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह,अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। 


सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने सरस्वती वंदना,स्वागत गीत, कालबेलिया नृत्य तथा पुलवामा पर आधारित नाटक सहित देशभक्ति कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा।

प्रवेश उत्सव के अंतर्गत कक्षा 1 में 15 नए बच्चों का नामांकन कराया गया। नवप्रवेशी छात्रों को विद्यालय की ओर से बैग, पुस्तकें एवं स्टेशनरी वितरित की गई। 

साथ ही कक्षा 01 से 05 तक के मेधावी छात्रों को बोतल, टिफिन एवं पेंसिल बॉक्स देकर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कक्षा 5 के छात्रों की विदाई भी आयोजित की गई।

जिसमें उन्हें उपहार दिया गया।

मुख्य अतिथि महेश शुक्ल एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा कप्तानगंज क्षेत्र के दयलापुर निवासी पीसीएस में चयनित नायब तहसीलदार अक्षय प्रताप सिंह को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक गिरजेश दूबे ने किया।

कार्यक्रम के आयोजक प्रधानाध्यापक वेद प्रकाश उपाध्याय ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया

वही विद्यालय परिवार की अर्चना वर्मा,माया देवी एवं सुधा शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष हरेंद्र यादव, शिवनाथ चौबे, सहदेव दूबे, बीपी आनंद, शिव प्रकाश सिंह, पूर्व प्रमुख पिंटू सोनकर,दिग्विजय चतुर्वेदी, सुधीर साहनी,राजितराम, ग्राम प्रधान माझा साहब दीन निषाद, नयन निषाद,रजनीश यादव,चंद्र मोहन यादव,गब्बर निषाद, भीम शंकर मिश्रा,परम देव शर्मा, प्रेमनाथ, महेन्द्र कुमार,राजेश कुमार एवं मारूत नंदन त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक,अभिभावक एवं क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।



Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/