Basti
Politics
कॉंग्रेस
कांग्रेस ने बनकटी में निकाली ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं, ‘शक्ति यात्रा’
प्रत्याशी बृृजेश आर्या ने मतदाताओं से मांगा समर्थन
बस्ती । आगामी 3 मार्च को होने वाले मतदान के लिये राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार अभियान तेज करने के साथ ही ताकत झोेंक दिया है। इसी कड़ी में प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर सोमवार को बस्ती के 5 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशियों के संयोजन में ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं, ‘शक्ति यात्रा’ निकाली गई। सुरक्षित सीट महादेवा 311 मंे कांग्रेस प्रत्याशी बृजेश आर्या के संयोजन में भरवलिया तिराहा से बनकटी ब्लाक मुख्यालय तक पार्टी प्रत्याशी ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं, ‘शक्ति यात्रा’ में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी किया। गुलाबी रंग में सजी महिलायें राजनीतिक बदलाव के लिये कांग्रेस के पक्ष में मतदान का आवाहन कर रही थी। यात्रा बनकटी बाजार में पहुंचकर सभा में बदल गई। पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुये एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के महिलाओं के लिए जारी प्रतिज्ञा पत्र का वितरण किया।
सभा को सम्बोधित करते हुये काग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के सच्चे सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उनकी नेता प्रियंका गांधी महिलाओं के लिए एक ऐसा वातावरण बनाना चाहती है। जहां उनकी अभिव्यक्ति को बंधनमुक्त और असीमित अधिकार मिल सके। इस लक्ष्य के साथ कांग्रेस गृहणियों, कालेज की लड़कियों, आशा व आंगनबाड़ी बहनों, स्वयं सहायता समूह की बहनों, शिक्षिकाओं एवं प्रोफेशनल महिलाओं की आवाज बनेगी। कांग्रेस पार्टी राजनीति के क्षेत्र में महिलाओं की संपूर्ण भागीदारी का समर्थन करती है। उन्होने महिलाओं के साथ ही समाज के सभी वर्गों का आवाहन किया कि उत्तर प्रदेश की बेहतरी के लिये वे कांग्रेस के हाथों को मजबूत करें।
कांग्रेस प्रत्याशी बृजेश आर्या ने कहा कि महिलाओं की इस राजनीतिक शक्ति से ही उत्तर प्रदेश का भविष्य बदलेगा। कांग्रेस ने महिलाओं की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी, सालाना तीन गैस सिलेंडर मुफ्त, नये सरकारी पदों में आरक्षण प्रावधानों के अनुसार 40 प्रतिशत महिलाओं की नियुक्ति, आंगनबाड़ी एवं आशा बहुओं को 10 हजार प्रतिमाह का मानदेय, छात्राओं को स्मार्ट फोन और स्कूटी, महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा, 1000 प्रतिमाह वृद्धा- विधवा, पेंशन, प्रदेश में विरांगनाओं के नाम पर 75 दक्षता विद्यालय आदि की घोषणा किया है। कहा कि मतदाताओं ने अवसर दिया तो महिलाओं को स्वालम्बी बनाने के साथ ही महादेवा में लघु उद्योगों का संजाल विकसित किया जायेगा जिससे लोगों को बेहतर रोजगार के अवसर मिले।
सभा का संचालन करते हुये कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता मो. रफीक खां ने कहा कि देश को आजाद कराने से लेकर नव निर्माण तक कांग्रेस का सबसे बड़ा योगदान रहा है। उन्होने कहा कि बदहाल यूपी की हालत तभी सुधरेगी जब कांग्रेस की मजबूत सरकार बने। इसके लिये आगामी 3 मार्च को मतदाताओं को कांग्रेस के पक्ष में एकजुट होकर मतदान करना होगा जिससे साम्प्रदायिक, जातिवादी, अवसरवादी दलों का सफाया हो। सभा को सरिता आर्या, काजल वर्मा, अनिल भारती, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ गिरजेश पाल, सुरेन्द्र मिश्र, राहुल मद्धेशिया, हरि प्रकाश पटेल, अमर बहादुर शुक्ल ‘तप्पे’, नन्हें पाल, अवधेश सिंह, सत्येन्द्र मिश्र, पिन्टू बाबा आदि ने सम्बोधित करते हुये कांग्रेस के पक्ष को मजबूती से रखा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी की।
Via
Basti
Post a Comment