Basti
local news
Politics
कौन जीतेगा महादेवा का रण, जानिए क्या है चुनावी समीकरण
बस्ती: उत्तर प्रदेश की महादेवा विधानसभा सबसे हॉट सीट मानी जाती है। यहां से विधायक बनने वाले पार्टी की प्रदेश में सरकार बनती है पिछले कुछ दशकों की बात करें तो महादेवा विधानसभा से जिस किसी भी पार्टी के प्रत्याशी की जीत हुई है प्रदेश में उसी की सरकार बनी है ऐसे में सभी पार्टियों की निगाहें महादेवा विधानसभा पर टिकी हुई है सभी पार्टियों के उम्मीदवार महादेवा विधानसभा का रण जीतने के लिए जी जान से लगे हुए हैं। महादेवा विधान सभा 311 सीट आरक्षित है। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 342918 है। दलित मतदाताओं की संख्या 81101 है। इसके बाद ब्राह्मण मतदाता है जिनकी संख्या 43717 है। कुर्मी मतदाता की संख्या 39408 और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 33314 है। इसके बाद अन्य जातियों के मतदाता है। महादेवा विधान सभा सीट को पहले नगर पूरब के नाम से जाना जाता था। बाद में इसका नाम बदलकर महादेवा विधान सभा क्षेत्र हो गया। यह सीट शुरू से लेकर अब तक अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रही। यहां कांग्रेस, भाजपा, सपा, बसपा को नेतृत्व करने का मौका मिला। महादेवा में भाजपा के रवि सोनकर ने इस सीट को लेकर यह कहा जाता है। चुनावी आंकड़े, परिणाम और स्थितियां भी इसे बयां करते है। महादेवा में सपा प्रत्याशी और सपा सरकार में मंत्री रहे रामकरन आर्य को हराकर भाजपा के रवि सोनकर विधायक चुने गए। अगर वर्तमान में महादेवा विधानसभा के उम्मीदवारों की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी ने रवि सोनकर पर दोबारा भरोसा जताते हुए अपना प्रत्याशी बनाया है जबकि सपा व भाजपा के संयुक्त प्रत्याशी के रूप में यहीं से विधायक रहे दूध राम चुनावी मैदान में हैं कांग्रेस पार्टी ने यहां से नए चेहरे बृजेश आर्या को मौका दिया है जबकि बहुजन समाज पार्टी ने बाहरी प्रत्याशी लक्ष्मीचंद खरवार को मैदान में उतारा है अब देखने वाली बात होगी कि जनता अपना आशीर्वाद किस उम्मीदवार को देती है क्या यहां से जीतने वाले प्रत्याशी इस बार भी प्रदेश में अपनी सरकार बनाएंगे या फिर महादेवा विधानसभा के सरकार बनाने वाला इतिहास टूटेग। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा?
Via
Basti
Post a Comment