24 C
en

दिल्ली सीएम को काला झंडा दिखाने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बस्ती: बस्ती आ रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को काला झंडा दिखाने जा रहे सात भाजपा कार्यकर्ताओं को बस्ती पुलिस ने गिरफ्तार किया है बता दें कि आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बस्ती जिले के रुधौली विधानसभा में पार्टी के प्रत्याशी पुष्करादित्य सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। गौर थाना क्षेत्र के रहने वाले अमन शुक्ला सहित 6 अन्य लोग सड़क पर निकलकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुर्दाबाद की नारेबाजी करते हुए रुधौली की तरफ जा रहे थे, कि गौर थाने की पुलिस सक्रियता दिखाते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया है थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार गिरफ्तार व्यक्तियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment