amarnath Yantra 2022
LG
अमरनाथ यात्रा
आर्मी
जम्मू काश्मीर
30 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा,जाने यात्रा की जानकारी
amarnath Yantra 2022: पिछले 2 सालों से बन्द अमर अमरनाथ यात्रा इस बार 30 जून 2022 से शुरू होगी, परंपरा के अनुसार इसकी समाप्ति रक्षाबंधन के दिन होगी। इस बार अमरनाथ यात्रा 43 दिनों तक चलेगी। इस बात की जानकारी जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल कार्यालय की तरफ से दी गई है। एलजी मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की बैठक में फैसला लिया गया। पिछले 2 वर्षों से बन्द यात्रा के चालू होने से बाबा के भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
बैठक के बाद मनोज सिन्हा ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि श्री अमरनाथ जी साइन बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया गया कि पवित्र तीर्थ यात्रा 30 जून को सभी कोविड-19 काल नियमों के साथ शुरू होगी। यात्रा को लेकर श्राइन बोर्ड द्वारा तमाम व्यवस्थाएं उपलब्ध रहेंगी। यात्रा के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम रहेंगे। आर्मी की निगरानी में यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराया जाएगा।
Post a Comment