24 C
en

ग्रीन वैली एकेडमी का वार्षिक खेल कूद समारोह उल्लास और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ संपन्न

बस्ती: जिला क्रीडांगन में ग्रीन वैली एकेडमी का वार्षिक खेल कूद समारोह उल्लास और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ संपन्न हुआ! आकर्षक फ्लैग मार्च के साथ आरम्भ खेल प्रतियोगिताओं में मुख्य रूप से बालक बालिकाओं की कबड्डी, खो- खो, रस्सी कूद, और 300,200 मीटर की दौड़ शामिल रहे! जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी में कप्तान प्रतीक त्रिपाठी उपकप्तान अक्षत शुक्ल तथा प्राथमिक बालक वर्ग में कप्तान दिव्यांश सिंह उपकप्तान हर्षित शुक्ल के नेतृत्व में टीम विजित हुई जबकि जूनियर बालिका वर्ग में कप्तान नव्या सिंह उपकप्तान सुधा यादव प्राथमिक बालिका वर्ग में कप्तान अंशिका सिंह उपकप्तान जान्हवी कसौधन ने जीत दर्ज कराई! बालकों के 300 मी के दौड मे आकर्ष सिंह प्रथम बालिकाओं में रितिमा गौतम प्रथम क्रमशः 200 मी में प्रांजल उपाध्याय व अंशिका सिंह प्रथम स्थान पर रहे! विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहना कर पुरस्कृत किया गया! एकेडमी के डायरेक्टर डा अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ ही खेल कूद आवश्यक है तथा खेल से जीवन में अनुशासन और उपलब्धियां दोनों आती है!
प्रतिभाग करने वाले छात्रों में मुख्य रूप से आंचल चौधरी, श्रद्धा उपाध्याय, हर्षिता शुक्ल, अंशिका श्रीवास्तव, आस्था पाण्डेय, अंशिका, वैष्णवी त्रिपाठी, प्रियांशी, मौसम, मोहम्मद कैफ, नैतिक गिरि, कौशिक, अंश, आरव, अभय रहे! इस अवसर प्रदीप यादव पर शुभम , ममता, नेहा, जया शुक्ला आदि ने योगदान दिया!
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/