24 C
en

नगर पंचायत गायघाट में किसी विषैले जंतु के काटने से पडिया की मौत

कुदरहा,बस्ती अज़मत अली:नगर पंचायत गायघाट में किसी विषैले जंतु के काटने से गुरुवार सुबह 6 बजे एक पडिया की मौत हो गई।मदनपुरा गांव के रहने वाले संजय मिश्रा कई सालो से गायघाट में रहते है।दुकान चलाने के साथ साथ वो पशुपालन भी करते है।रोज की तरह गुरुवार को भी उन्होंने सुबह 5 बजे अपने पशुओं को नाद पर लगाया और साफ सफाई करने लगे।तभी उनकी निगाह पडिया पर पड़ी वो जमीन पर छटपटाने लगी।आसपास देखने पर कुछ दिखाई नहीं दिया।संजय ने तत्काल परिवार के अन्य लोगो को सूचित किया और चिकित्सक को फोन किया।फोन करते करते ही कुछ देर में पडिया के मुंह से झाग निकलने लगा और वह मर गई। पडिया के मरने के बाद पशु चिकित्साधिकारी फजील अहमद मौके पर पहुंचे और पंचनामा किया।
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment