विश्व योग दिवस को सफल बनाने के राज्य प्रभारी भारत स्वाभिमान का बस्ती प्रवास 10 जून को-ओम प्रकाश आर्य
बस्ती: विश्व योग दिवस को सफल बनाने के राज्य प्रभारी भारत स्वाभिमान का बस्ती प्रवास 10जून को होगा। प्रातः 5 बजे से हरि मैरेज हॉल बस्ती में आयोजित योग कक्षा से प्रवास की शुरुआत होगी। तत्पश्चात 7बजे से जिले के पदाधिकारियों और योग शिक्षकों को आवश्यक निर्देश देंगे। यह जानकारी ओम प्रकाश आर्य जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान ट्रस्ट यूनिट बस्ती ने देते हुए बताया कि राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी, बृजमोहन और राज रतन सेन सिंह जी प्रवास के दौरान योग कक्षा और बैठक के अलावा कर्नल के सी मिश्र के सानिध्य में श्रीमती राजेश्वरी देवी कृषि फार्म दुबखरा बस्ती का भी निरीक्षण करेंगे और जैविक कृषि के बारे में परिचर्चा होगी। आर्य ने जानकारी दी कि विश्व योग दिवस के पूर्व से ही योग के प्रति लोगों को योग शिविरों के माध्यम जगाने के कार्य के साथ ही संगठन के नेतृत्व में जन सम्पर्क कर किसान पीजी कॉलेज के निकटवर्ती मोहल्ले में डॉक्टर वीरेंद्र त्रिपाठी महामंत्री पतंजलि योग समिति, डॉक्टर नवीन सिंह इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चैप्टर पूर्वी जोन एवं योगाचार्य गरुड़ ध्वज पाण्डेय ने राजेश मिश्र, नेहा वर्मा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बस्ती, अंकुर वर्मा बीजेपी, सुभाष चन्द्र शुक्ल अध्यक्ष व्यापार मण्डल, टी एन शुक्ल, भूपेन्द्र चौधरी, सत्येन्द्र सिंह भोलू से मिलकर लोगों को 21जून 2025 को प्रातः 5:30 बजे किसान पीजी कॉलेज में आने का निमंत्रण दिया। सुभाष चन्द्र आर्य जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति ने बताया कि जन सम्पर्क से लोगों की सहभागिता बढ़ेगी और उन्हें स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सबके लिए सुलभ योग प्रोटोकॉल में जिन योग क्रियाओं को शामिल किया है उसे दैनिक जीवन में अपनाते हुए प्रत्येक व्यक्ति सुखी निरोगी एवं आनंदमय जीवन प्राप्त कर सकता है। भारत सरकार के इस विचार को आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए पतंजलि योग समिति, इंडियन योग एसोसिएशन, भारत स्वाभिमान, किसान सेवा समिति, युवा सेवा समिति और महिला पतंजलि योग समिति के कार्यकर्ता पूरे संकल्प के साथ लोगों से संपर्क कर रहे हैं। कामना पाण्डेय जिला प्रभारी महिला पतंजलि योग समिति बस्ती ने बताया कि कार्यक्रम में बहनों की भागीदारी भी पूरे जोर शोर से रहेगी। आवश्यकतानुसार बहन बेटियों को अलग से भी रोगानुसार योग बताया जाएगा।
Post a Comment