24 C
en

जी वी एम कान्वेंट स्कूल के परिसर में धूमधाम से मनाया गया होली का त्योहार





बस्ती:  जी वी एम कान्वेंट स्कूल के परिसर में रंगो  खुशियों एवं भाईचारे का त्योहार होली बड़े ही उमंग एवं उत्साह  के साथ मनाया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में बच्चों ने प्रतिभाग किया और सभी भेदभाव भूल कर कबीर एवं  गुलाल की होली खेली विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विजयलक्ष्मी सिंह जी ने सभी उपस्थित लोगों एवं बच्चों को होली की बधाइयां दी तथा बच्चों में रंग, गुलाल, अबीर एवं मिठाइयां बांटी श्रीमती विजयलक्ष्मी सिंह जी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रंगों का महापर्व होली जी वी एम कान्वेंट स्कूल में हर वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास  के साथ मनाया जाता है जिसमें बच्चे सभी भेदभाव भूलकर अबीर गुलाल से होली खेलते हैं और प्रेम एवं भाईचारे का संदेश देते हैं साथ ही उन्होंने कहा कि किसी की इच्छा के विरुद्ध रंग लगाने से बचें इस अवसर पर शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने विभिन्न कक्षाओं में होली के महत्व में के बारे में बताया और बच्चों को शांतिपूर्वक होली खेलने का संदेश दिया कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी शिक्षक एवं शिक्षाओं के बीच मिठाइयों का वितरण किया एवं होली की ढेर सारी बधाईयां दी इस अवसर पर राकेश राजेश, पवन जितेंद्र, प्रवीण,अश्विनी,अनूप सुशील, प्रिंसआलोक, जैग, मनीष, अनीता ममता, निगहत,हिना सावित्री, खुशी, महिमा समेत आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।


Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/